UP Board 10th 12th Result 2025 का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के रिजल्ट 2025 जल्द ही घोषित किए जाएंगे। UP Board Result 2025 घोषित होने के बाद, विद्यार्थी अपना परिणाम UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे।
UP Board Result 2025 Online Check करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए UP Board 10th Result 2025 या UP Board 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी जैसे Roll Number दर्ज करें।
- “Submit” बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और Print या Screenshot जरूर निकाल लें।
UP Board Result 2025 Kab Aayega?
उत्तर प्रदेश की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के अनुसार, UP Board 10th 12th Result 2025 जल्द ही घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल कोई भी फर्जी नोटिस पर विश्वास न करें। रिपोर्ट्स के अनुसार, 20 अप्रैल के बाद किसी भी दिन यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
54 लाख से ज्यादा छात्रों को है इंतजार
इस वर्ष UP Board 10th & 12th Exam 2025 में करीब 54,37,233 छात्रों ने भाग लिया, जिनकी परीक्षाएं 8140 सेंटरों पर आयोजित की गई थीं। अब सभी छात्र अपने UP Board Result 2025 Live Updates का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यूपी बोर्ड मार्कशीट में ये जानकारियां होंगी शामिल
- रोल नंबर
- छात्र का नाम
- माता-पिता का नाम
- स्कूल का नाम
- विषयवार अंक (सैद्धांतिक और प्रायोगिक)
- कुल प्राप्तांक
- परिणाम की स्थिति (Pass/Fail)
- डिवीजन (First, Second, Third)
फर्जी कॉल्स से रहें सावधान
UPMSP ने छात्रों और अभिभावकों को साइबर ठगों से सावधान रहने की चेतावनी दी है। कुछ लोग फेल को पास करने या अंक बढ़ाने के नाम पर छात्रों से संपर्क कर ठगी की कोशिश कर रहे हैं। बोर्ड ने साफ कहा है कि ऐसी किसी कॉल या संदेश पर ध्यान न दें और तुरंत संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक को सूचना दें।
रिजल्ट के बाद क्या करें?
रिजल्ट घोषित होने के बाद:
- यदि परिणाम से असंतुष्ट हैं, तो Scrutiny या Rechecking के लिए आवेदन करें।
- कॉलेज या अन्य कोर्सेज में Admission प्रक्रिया की तैयारी करें।
- डिजिटल मार्कशीट को DigiLocker जैसे प्लेटफॉर्म पर सेव करें।
निष्कर्ष:
UP Board Result 2025 का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। सभी छात्र और अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट्स पर नजर रखें और किसी भी अफवाह से दूर रहें। यदि आप रिजल्ट सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करते हुए आसानी से UP Board 10th 12th Result Online Check कर सकते हैं।
अगर आपको रिजल्ट देखने में कोई समस्या आती है या अन्य जानकारी चाहिए, तो कमेंट में जरूर बताएं।