Rajasthan 11 New Vacancy Announced राजस्थान में 90 हजार पदों पर नई भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

राजस्थान में पिछले दो दिन से एक के बाद एक भारती के लिए नोटिफिकेशन जारी होते जा रहे हैं। बेरोजगार युवाओं के लिए यह बड़ी ही खुशी की बात है की इतनी ज्यादा भर्तियां सरकार निकल रही है। यदि आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो यह एक सुनहरा अवसर हो सकता है। 

राजस्थान सरकार द्वारा 11 और 12 दिसंबर 2024 के दिन विभिन्न प्रकार की भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया गया जिसके अंतर्गत रीट, जेल प्रहरी, लाइब्रेरियन पशुपालन सहायक जैसी वैकेंसी शामिल है। इन वैकेंसीयों में सबसे ज्यादा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के शामिल है चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए पदों की संख्या 52453 निर्धारित की गई है।

इसके अलावा लाइब्रेरियन के 500 पद, कांस्टेबल के 7000 पद, जेल प्रहरी के 803 पद, सहकारी बैंक एवं राजफेड में 498 पद, सर्वेयर-फोरमैन के 72 पद, ऊर्जा विभाग में 487 पद, पशु धन सहायक के 2041 पद, सहायक आचार्य के 79 पद, एनएचएम 21 कैडर के 8252 पद, संस्कृत शिक्षा में 3003 पद, जेटीए के 2600 पदों के लिए अभ्यर्थनाएं भेजी गई हैं।

राजस्थान सरकार द्वारा 15 विभागों में भारतीयों का आयोजन किया गया है जिसमें 90,000 से भी अधिक पदों के लिए आवेदन फार्म मांगे गए हैं। कुछ भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और कुछ वैकेंसी का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होने वाला है इसलिए यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यह सुनहरा अवसर है।

Rajasthan 11 New Vacancy Announced

अभी तक कुल 11 प्रकार की वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी हुए हैं जल्द ही चार और नोटिफिकेशन जारी होने वाले हैं जो कि आगामी दिनों में जारी कर दिए जाएंगे। नीचे दी गई कुछ वैकेंसी के लिए आवेदन फॉर्म आगे आने वाले दिनों में शुरू हो रहे हैं।

✴ *1. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती 2024 (कुल 52,453 पद)*

✴ *2. राजस्थान जेल प्रहरी सीधी भर्ती 2024 (कुल 803 पद)*

✴ *3. पशुधन सहायक सीधी भर्ती 2024 (कुल 2041 पद)*

✴ *4. वाहन चालक सीधी भर्ती 2024 (कुल 2756 पद)*

✴ *5. परिचालक सीधी भर्ती 2024 (कुल 500 पद)*

✴ *6. संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक एवं संविदा लेखा सहायक सीधी भर्ती-2024 (कुल 2600 पद)*

✴ *7. पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड 3rd सीधी भर्ती 2024 (कुल 548 पद)*

✴ *8. सर्वेयर एवं खनि कार्यदेशक (श्रेणी-द्वितीय) सीधी भर्ती 2024 (कुल 72 पद)*

ध्यान दें: राजस्थान सरकार द्वारा आगामी समय में और भी विभिन्न भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे इसीलिए सबसे पहले अपडेट के लिए आप हमारी वेबसाइट sankalpdarpan.com पर विजिट करते रहें और यह जरूरी जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।

Leave a Comment